• November 3, 2024

5 नवम्बर को राज्योत्सव में रहेगी छत्तीसगढ़ी लोक गायक संजय सुरीला की धूम

5 नवम्बर को राज्योत्सव में रहेगी छत्तीसगढ़ी लोक गायक संजय सुरीला की धूम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने लिया ज़िला स्तरीय राज्योत्सव की तैयारियो का जायजा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के बेसिक स्कूल मैदान में आगामी 05 नवम्बर को जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव का आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ किया जाएगा। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी लोक गायक संजय सुरीला सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा भी शानदार एवं रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहाॅ विकास की झलक दिखेगी। इसके अलावा अन्य संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों की बिक्री या प्रदर्शन के लिए स्टाॅल लगाये जा रहे है।

कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने बेसिक स्कूल मैदान पहुंचकर राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया ।इससे पहले जिला पंचायत के सभागार मैं अधिकारियों की बैठक भी ली । कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित लगाई जा रही जीवंत विकास प्रदर्शनी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने कहा कि स्टाॅल राज्योत्सव के गरिमा के अनुरूप होनी चाहिए।
लोकसभा संसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। ज़िला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारम्भ 5 नवम्बर को शाम 6 बजे होगा । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा,गरूवा,घुरूवा,बारी योजना को रेखाकिंत करते हुए स्टाॅल लगेगा । महिला एवं बाल विकास विभाग को बच्चों एवं महिलाओं के सुपोषण के लिए पौष्टिक व्यंजनों पर आधारित स्टाॅल लगाने कहा । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के कार्यो पर आधारित स्टाॅल लगाने के निर्देश दिये जहां जल जीवन मिशन के झलक दिखेगा। जनसंपर्क विभाग की विकास आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी ।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने राज्योत्सव सफल, सुव्यवस्थित आयोजन के लिए ज़िला अधिकारियों को दायित्व सौपें है। सी ई ओ जिला पंचायत नोडल अधिकारी होंगे। एडीएम व एसडीएम सहायक नोडल अधिकारी होंगे। कलेक्टर ने मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, यातायात व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई और सजावट आदि की व्यवस्था का दायित्व सौपा है। कलेक्टर ने मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, यातायात व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई और सजावट आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद्र अग्रवाल, एडीएम श्री प्रकाश भारद्वाज, एस डी एम बेमेतरा श्री घनश्याम तंवर वह मुकेश गोड़,नवा गढ़,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वह एसडीओपी श्री मनोज तिर्की उपस्थित थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…