• November 4, 2024

डॉ. रमन सिंह का बेमेतरा में भव्य स्वागत, कवर्धा जाते समय जेवरा में रुके

डॉ. रमन सिंह का बेमेतरा में भव्य स्वागत, कवर्धा जाते समय जेवरा में रुके

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बेमेतरा में भव्य स्वागत किया गया। उनके समर्थकों को जैसे ही पता चला कि रमन सिंह का काफिला निकलने वाला है, सभी ग्राम जेवरा में एकत्रित हो गए, जहां डॉ. रमनसिंह का भव्य स्वागत किया गया। डॉ. रमनसिंह कवर्धा जा रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर दीपावली की बधाई दी। कुछ समस्या के निराकरण को लेकर चर्चा भी की। इस मौके पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रबल सिंह, कमल सिंह ठाकुर, कचरा बाई, सालिक राम दुबे, मुकेश सिंह, सुखसागर सिन्हा, रूपेश पाटिल, वर्मा समाज के अध्यक्ष मदन वर्मा, जगत वर्मा, मान सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय के बाद डॉ. रमन​ सिंह को अपने बीच पाकर वे काफी प्रफुल्लित हैं। बेमेतरा जिले के अधिकांश कार्यकर्ताओं ने उनके सानिध्य में लंबे समय काम किया है। इस वजह से डॉ. रमन सिंह से उन सभी का आत्मीय लगाव है।

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003,


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…