• November 4, 2024

बेमेतरा में सारे नियम-कायदों को ताक पर रखकर बेची जा रही शराब, चखना सेंटर की मॉनीटरिंग भी नहीं

बेमेतरा में सारे नियम-कायदों को ताक पर रखकर बेची जा रही शराब, चखना सेंटर की मॉनीटरिंग भी नहीं

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिला इन दिनों शराबखोरी का अड्डा बना हुआ है। यहां लगभग सभी दुकानों में सारे नियम-कायदों को ताक पर रखकर शराब बेची जा रही है। कमीशन का खेल इस कदर हावी है कि कोई भी आबकारी अधिकारी इन शराब दुकानों तक झांकने नहीं पहुंच रहा। इसकी वजह से शराब दुकान चलाने वाले पूरी तरह से बेखौफ हैं, उनके द्वारा किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन के द्वारा जिन अहाता का आवंटन किया गया है, वहां भी स्थिति बेहद खराब है। इन अहाताओं के आसपास महीनों सफाई नहीं हो रही। प्रतिबंध के बाद भी डिस्पोजल की बिक्री धड़ल्ले से हो रही। इतना ही अमानक खाद्य सामग्री भी बेची जा रही है। शराब दुकान के आसपास रोजाना मंदुओं का जमघट लग रहा है। सड़क किनारे की दुकानों की हालत बेहद खराब है। मंदुओं की वजह से मार्ग से महिलाओं का गुजरना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं शराब खरीदने वाले दुकान के बाहर ही शराब सेवन कर रहे हैं। घंटों महफिल जमाकर बैठा जा रहा है। शराब के लिए दुकान में लंबी कतारें लग रही है, इस वजह से आए दिन झगड़े के हालात बन रहे हैं। इतना ही नहीं शराब की कीमत से अधिक की वसूली की जा रही है। शिकायत करने पर काउंटर पर बैठे व्यक्तियों द्वारा दुर्व्यहार किया जा रहा है। बता दें कि इसकी निगरानी की जिम्मेदारी आबकारी विभाग की है। नियमत: समय-समय पर विभागीय अधिकारियों को दुकानों की जांच करनी है, लेकिन बेमेतरा जिले में जांच नहीं हो रही। सब कुछ सेटिंग के भरोसे चल रहा है। अधिकारियों का हिसाब-किताब पहले से तय है। वहीं कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। शासन को कार्रवाई दिखाना है, इस वजह से गिनती की कार्रवाई की जाती है।

जिले में 50 से ज्यादा गांवों में शराब का अवैध कारोबार

जिले के 50 से ज्यादा गांवों में शराब का अवैध कारोबार फलफूल रहा है। यहां तक कच्चा शराब भी उतारी जा रही है, लेकिन आबकारी​ विभाग के जिम्मेदार अफसर जो शासन से हर महीने वेतन के रूप में मोटी रकम ले रहे हैं, उन्हें कानोकान खबर तक नहीं हो रही। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत भी की जा रही है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस प्रकार जिले का आबकारी विभाग सफेद हाथी साबित हो रहा है। बता दें कि कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा समय-समय पर बैठक लेकर समीक्षा भी की जा रही है। आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं, लेकिन इन आदेशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…