• November 5, 2024

बेमेतरा में अफसर बेलगाम, राज्योत्सव की तैयारियों की अनदेखी, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

बेमेतरा में अफसर बेलगाम, राज्योत्सव की तैयारियों की अनदेखी, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

बेमेतरा जिले में प्रशासनिक महकमें में बैठे अफसर बेलगाम हो चले हैं। उन्हें शासन और कलेक्टर को तनिक भी भय नहीं है। उनके द्वारा राज्योत्सव की तैया​री में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके कारण कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के कई प्रशासनिक अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। तैयारियों के निर्देश के बावजूद मीटिंग में उपस्थित नहीं रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने जिन अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, उनमें अंकिता गर्ग, बेरला एसडीएम पिंकी मनहर, साजा एसडीएम टेकराम माहेश्वरी, पशु संचालक राजेन्द्र भगत, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक बरखा कासु, साजा जनपद सीईओ प्रकाश मेश्राम, बेरला जनपद सीईओ गजेन्द्र साहू प्रमुख हैं। इनके अलावा अनुपस्थित रहने वालों को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…