• November 5, 2024

बेमेतरा के राज्योत्सव कार्यक्रम में महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी होंगी मुख्य अतिथि

बेमेतरा के राज्योत्सव कार्यक्रम में महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी होंगी मुख्य अतिथि

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा ।

छत्तीसगढ़ इस साल 1 नवंबर को अपना 24 वीं वर्षगांठ (राज्य स्थापना दिवस ) मना रहा है। इस अवसर पर ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में कल 05 नवम्बर को जिला स्तरीय राज्योत्सव का एक दिवसीय आयोजन होगा। राज्योत्सव का आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
महासमुंद लोकसभा की सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। अति विशिष्ट अतिथि विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, विधायक साजा ईश्वर साहू होंगे । वही विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत सुनीता हीरालाल साहू के तौर पर शामिल होंगी ।
चौधरी ज़िला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारम्भ  मंगलवार 5 नवम्बर को शाम 6 बजे करेंगी। राज्य शासन पिछले लगभग 10 माह की विभिन्न योजना को रेखाकिंत करते हुए 13 विभागों ग्रामीण एवं पंचायत, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य,पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, समाज कल्याण,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम और जनसम्पर्क विभाग के प्रदर्शनी स्टाॅल लगाए गए है ।
महिला एवं बाल विकास विभाग को बच्चों एवं महिलाओं के सुपोषण के लिए पौष्टिक व्यंजनों पर आधारित स्टाॅल लगाने कहा । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के कार्यो पर आधारित स्टाॅल लगाने के निर्देश दिये जहां जल जीवन मिशन के झलक दिखेगा। जनसंपर्क विभाग की विकास आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी ।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…