• November 9, 2024

चोरभट्टी में विधायक ईश्वर साहू हुए लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में

चोरभट्टी में विधायक ईश्वर साहू हुए लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बिरनपुर पंचायत के ग्राम चोर भट्टी में भूमि पूजन और लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ईश्वर साहू ने भूमि पूजन किया। साजा विधानसभा के बिरनपुर पंचायत के आश्रित ग्राम चोर भट्टी में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन में आयोजक समिति के साथ प्रशासन ने भी अपने स्तर पर अपना कार्य पूरा किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग सरोवर का आयोजन किया गया। भूपेंद्र साहूकृत रंगारंग प्रस्तुति दर्शकों को उत्साहित करने वाली रही। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के गांव वासी उपस्थित रहे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक समिति द्वारा गांव वालों से अपील की गई थी। जिला पंचायत के अध्यक्ष सुनीता हीरालाल साहू, बीजेपी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अन्य अतिथि में जिला पंचायत बेमेतरा सभापति गोवेंद्र गुड्डा पटेल, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष बलराम साहू शक्ति केंद्र प्रभारी मीनाराम सिंह, संयोजक शक्ति केंद्र गीताराम विश्वकर्मा, सह संयोजक भागवत राम वर्मा, बूथ अध्यक्ष चोरभट्टी डोमार सिंह वर्मा बोथ अध्यक्ष बिरनपुर लोक राम साहू, बिरनपुर ग्राम सरपंच जेठू राम साहू, और पंच तथा समस्त ग्रामवासी इस आयोजन में उपस्थित रहे।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…