• November 15, 2024

जमीन डायवर्सन के लिए साजा एसडीएम टेकराम माहेश्वरी ने मांगी 10 हजार की रिश्वत, एसीबी ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

जमीन डायवर्सन के लिए साजा एसडीएम टेकराम माहेश्वरी ने मांगी 10 हजार की रिश्वत, एसीबी ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

बेमेतरा जिले में अफसरों की भ्रष्टाचारी प्रवृत्ति लगातार बढ़ते जा रही है। इसे लेकर लगातार ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं के बराबर है। गुरुवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें साजा एसडीएम टेकराम माहेश्वरी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम ने पूरी रणनीति बनाकर एसडीएम की घेराबंदी की, इसके बाद रिश्वत लेते आरोपी टेकराम माहेश्वरी को गिरफ्तार किया। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि साजा एसडीएम व उसके सहयोगी व होमगार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है। एएसपी सीडीएन तिर्की ने बताया कि तुकाराम पटेल ने उनके खिलाफ एसीबी में शिकायत की थी। उनकी शिकायत के मुताबिक परपोड़ी  में तुकाराम पटले की मां के नाम जमीन है, जिसका डायवर्सन कराने साजा एसडीएम टेकराम माहेश्वरी के पास  आवेदन दिया था। डायवर्सन के लिए क एसडीएम ने एक लाख रुपए की मांग की थी। आवेदक ने इतनी राशि देने में असमर्थता जताई, जिस पर 20 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।टेकराम माहेश्वरी, गौकरण सिंह ने दस हजार रुपए एडवांस में ले लिया। इसकी शिकायत रायपुर के एसीबी कार्यालय में करने के बाद शिकायत की सत्यापन जांच की गई। शिकायत सही पाए जाने के बाद गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एसडीएम टेकराम माहेश्वरी व उसके सहयोगी होमगार्ड गौकरण सिंह को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। बहरहाल इस मामले में एसीबी की जांच जारी है।

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…