• November 16, 2024

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अधिकारियों के साथ गौ-अभयारण्य पहुँचे

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अधिकारियों के साथ गौ-अभयारण्य पहुँचे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के झालम स्थित गौ-अभयारण्य में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ पहुंचे । उद्देश्य कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की देखना था । मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री टेकचन्द्र अग्रवाल ज़िला और पुलिस प्रशासन के साथ पीडब्ल्यूडी, पीएचई, पशु चिकित्सा,सेवाये, हार्टिकल्चर, कृषि, पीएमजेएसवाई और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ-अभयारण्य में सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और स्वच्छता सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने गौ-अभयारण्य की साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, और दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तात्कालिक तौर पर आने-जाने के लिए बनायी गई पुलिया आदि को देखा हेलीपैड, वाहन पार्किंग आदि व्यवस्थों की जानकारी ली ।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे सभी आपसी समन्वय बनाए रखें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।इस अवसर पर कलेक्टर ने गौ-अभयारण्य का दौरा भी किया और तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने हैलीपैड स्थल, सभा स्थल आदि का निरीक्षण किया। कहा कि मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इस बात का ध्यान रखने कहा। उन्होंने ऊबड़-खाबड़, गड्डे आदि का समतलीकरण, बरसाती नाले पर पाइप आदि बिछाकर आने-जाने का रास्ता बनाने के भी निर्देश दिये।

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…