• November 20, 2024

बेमेतरा में रेडक्रॉस प्रबंधन कमेटी गठित, 10 सदस्यों ने संभाला पदभार, शत्रुहन साहू बने सभापति

बेमेतरा में रेडक्रॉस प्रबंधन कमेटी गठित, 10 सदस्यों ने संभाला पदभार, शत्रुहन साहू बने सभापति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टर सह अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में प्रबंध समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु साधारण सभा का बैठक संपन्न हुई।जिसमें 10 सदस्य निर्विरोध चयनित हुए। कलेक्टर ने उन्हें दिलाई पीड़ित मानवता की सेवा करने की शपथ।  जिला पंचायत के सभागार में प्रबंध समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु साधारण सभा का बैठक हुई । निर्वाचन अधिकारी डॉ अनिल कुमार बाजपाई द्वारा उपस्थित आजीवन सदस्यों, संरक्षक, एवं उपसंरक्षक सदस्यों द्वारा प्रबंध समिति हेतु 10 सदस्य के लिए दावेदारी किया गया, जिसे समस्त उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसहमति से निर्विरोध दावेदार उम्मीदवार को प्रबंध समिति हेतु सदस्यों का चुनाव किया गया। निर्विरोध चयनित प्रबंध समिति के 10 सदस्य के इस प्रकार हैः- महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्रवेश सिसोदिया, जिला खाद्य अधिकारी श्री गणेश कुर्रे, श्री मनीष बिंदल, श्री कमल किशोर बागरेचा, श्री शुभम जैन, सहायक संचालक लाइवली हुड श्री रोशन लाल वर्मा, श्री शत्रुहन सिंह साहू, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे, श्री भूपेन्द्र कुमार वर्मा एवं श्री कोमल ठाकुर प्रबंध समिति के सदस्य निर्विरोध चुने गये। प्रबंध समिति का प्रथम बैठक आगामी 29 नवंबर को अपरान्ह 2:30 बजे प्रबंध आयोजित की गयी है । जिसमें 10 दस सदस्यों द्वारा अपने में से सभापति-श्री शत्रुहन सिंह साहू, उपसभापति श्री चंद्रवेश सिसोदिया, कोषाध्यक्ष-डॉ कमल कपूर एवं राज्य हेतु जिला प्रतिनिधि के रूप-श्री रोशन लाल वर्मा जी को निर्विरोध चुने गये।कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ दी । उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की राशि को जरूरतमंद के इलाज में लगाए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रेड क्रॉस की सदस्य बने। कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी सदस्यों को पीड़ित मानवता की सेवा करने की शपथ दिलाई।

 

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…