• November 20, 2024

साजा में बाइक चोर​ गिरोह सक्रिय, 10 बाइक के साथ 10 गिरफ्तार, एक जगह से मोबाइल भी की थी चोरी

साजा में बाइक चोर​ गिरोह सक्रिय, 10 बाइक के साथ 10 गिरफ्तार, एक जगह से मोबाइल भी की थी चोरी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

​बेमेतरा

साजा पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें 4 ऐसे हैं, जो रणनीति बनाकर पूरी घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों ने एक जगह मोबाइल की भी चोरी की। बहरहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों में हर्ष कुमार पिता सूर्यकांत वर्मा उम्र 19 साल साजा, पोषण पिता पीलाराम साहू उम्र 21 वर्ष साजा, बादल पिता राजेश कुमार उम्र 19 साल बजरंग चौक साजा, गौरव पिता मुकेश साहू उम्र 19 साल नाठापारा साजा शामिल हैं। ये मुख्य आरोपी है, इनके अलावा सह आरोपियों में लेखराम पिता सेवाराम निषाद उम्र 27 साल देवरबीजा, असलम खान पिता जलालुद्दी खान उम्र 36 साल कोदवा, मोनू उर्फ भावेशा पिता गोविंद साहू उम्र 20 साल देवरबीजा, गिरधारी पिता राजेश यादव उम्र 20 साल चोटमर्स चौकी देवरबीज, नरेश पिता तीरथराम वर्मा उम्र 50 साल डोंगीतराई, विकास पिता राजेश यादव उम्र 32 साल माठापारा साजा, लक्की पिता गुनीराम साहू उम्र 20 वर्ष धौराभाठा, शोभाराम पिता रामलाल साहू उम्र 42 वर्ष साजा, मेघनाथ पिता गजानंद सेन उम्र 22 वर्ष बेगानाठ, अमित पिता मनीराम साहू उम्र 23 वर्ष सोढ़ शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू  के निर्देशन एवं एएसपी ज्योति सिंह, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू, एसडीओपी मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों की निशानदेही पर 10 मोटर साइकिल जब्त की गई है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान साजा प्रभारी निरीक्षक चन्द्रदेव वर्मा, सायबर सेल बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्र, प्रधान विजय साहू, गौरी शंकर शर्मा, नयनदास रात्रे, विजेन्द्र सिंह, आरक्षक गोलु पटेल, राजू यादव एवं सायबर सेल बेमेतरा प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, लोकेश सिंह आरक्षक इन्द्रजीत पाण्डेय, सौरभ सिंह, मोती जयसवाल, विनोद सिंह, पंचराम घोरबंधे, महिला आरक्षक सरला भारती की टीम की प्रमुख भूमिका रही।

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…