• September 9, 2023

कुसमी की सरस्वती ने आशीष छाबड़ा के खिलाफ ठोकी ताल, कांग्रेस में बेमेतरा सीट से की दावेदारी

कुसमी की सरस्वती ने आशीष छाबड़ा के खिलाफ ठोकी ताल, कांग्रेस में बेमेतरा सीट से की दावेदारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा के वर्तमान विधायक आशीष छाबड़ा के खिलाफ पार्टी में ही अंतर्कलह तेज हो गया है। बेमेतरा से वे पार्टी के प्रबल दावेदार हैं। पार्टी में उनकी टिकट भी लगभग पक्की है। यह सब जानते हुए भी कांग्रेस के कुछ नेता बेमेतरा से उम्मीदवार बनाने दावेदारी कर रहे हैं। उन्हीं में से एक नाम है कुसमी की सरस्वती साहू का। सरस्वती पति कमलकिशोर साहू उम्र 41 वर्ष  कुसमी, तहसील – बेरला, जिला – बेमेतरा की निवासी हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र क्रं. 69 बेमेतरा से विधायक पद के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा में आवेदन किया है। अपने क्षेत्र में विगत 20 वर्षो से सामाजिक व राजनितिक सर्किय कार्यकर्त्ता के रूप में पहचान बनाई हूँ। और जनता के बीच उभर के आई हैं। वे हमेशा से अपने क्षेत्र में बहुत ही लोकप्रिय रही हैं। समय-समय पर किसानों एवं आम जनता का भरपूर सहयोग मिला है। वर्तमान में राजनितिक क्षेत्र में वर्ष 2019 से जनपद सदस्य व सभापति सहकारी उद्योग समिति जनपद पंचायत बेरला के पद पर पदस्थ हैं। प्रदेश मिडिया प्रभारी जनपद सदस्य संघ छ.ग., एवं पूर्व में राजनितिक कार्यकाल में अपने ग्राम पंचायत कुसमी से दो बार वर्ष 2009 व 2014 में पंच चुनाव में जीत चुकी हैं। बचपन में पढ़ाई के क्षेत्र में अपने स्कूली शिक्षा के दौरान शाला नायिका के पद पर रह चुकी हैं। जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि राजनीति के क्षेत्र में पहले से लगाव रहा है । कांग्रेस कमेटी के सभी आयोजन में भी बड़ चढ़ कर हमेशा हिस्सा लेती आ रही हैं। अभी महिला संयुक्त सचिव जिला महिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के पद पर अपनी सक्रियता निभा रही हैं। उसके पूर्व में वर्ष 2007 से लगातार बुथ कांग्रेस कमेटी कुसमी में महिला उपाध्यक्ष सक्रिया कार्यकर्त्ता का दायित्व निभा रही हैं। सामाजिक क्षेत्र में महिला उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ बेरला, सहसचिव महिला प्रकोष्ठ छ.ग. प्रदेश साहू संघ दुर्ग संभाग में पदस्थ है । और साहू समाज में बहुत ही लोकप्रिय महिला कार्यकर्त्ता के रूप में पहचान बनाए हुए है। महिला पदाधिकारीयों को अपने साथ लेकर सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़कर में हिस्सा लेती है।

वर्तमान में उनके पति कमल किशोर साहू परिक्षेत्रीय साहू संघ कुसमी के अध्यक्ष है एवं तहसील साहू संघ में न्याय प्रकोष्ठ के सदस्य है, सहसंयोजक युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बेमेतरा, संयुक्त सचिव दुर्ग संभाग छ.ग. प्रदेश साहू संघ, आई.टी. प्रकोष्ट मित्र मंडल संठगन सचिव छ.ग. प्रदेश साहू संघ के पद पर निरंतर साहू समाज को गति बढ़ाने में योगदान देते आ रहे है। वर्तमान में मेरे पति सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला और किसान कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस पार्टी को सहयोग प्रदान कर रहे है। जिससे मेरी बेमेतरा विधानसभा में पहचान निरंतर आगे बढ़ती नजर आ रही है। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र साहू समाज बहुल्य क्षेत्र है जिसमें साहू समाज मतदाताओं की संख्या लगभग 80 से 90 हजार मतदाता वोटर है।उन्होंने कहा कि वे सभी सामाजिक मतदाताओं के आशीर्वाद से विधानसभा बेमेतरा क्षेत्र से विधायक के पद पर चुनाव लड़कर क्षेत्र का विकास करना चाहती हैं। अतः साहू बहुल्य क्षेत्र होने के कारण बेमेतरा विधानसभा से साहू प्रत्याशी का चयन किया जाए।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…