• November 22, 2024

राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग, जिला बेमेतरा द्वारा राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत आज, शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और ने हरी झंडी दिखाकर जनजागरूकता हेतु सारथी रथ को रवाना किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (NHM), डीपीएचएन, और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के माध्यम से परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने और इससे जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष का स्लोगन है। आज ही शुरूआत करें, पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करे।

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…