• November 25, 2024

अमृत सरोवर स्थल पर 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस

अमृत सरोवर स्थल पर 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल के निर्देशन में जिले में निर्मित अमृत सरोवर स्थल पर 26 नवंबर को सुबह 11 बजे संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन भी होगा। इस सबंध में जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिको को जागरूक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का महत्व समझाना है। कार्यक्रम की शुरूआत भारतीय संविधान की उ‌द्देशिका के सामूहिक पाठ से होगी। जल संरक्षण, जल का महत्व एवं स्वच्छता इत्यादि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दिया जायेगा।
बता दें 26 नवंबर को पूरे भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है, और इस अवसर पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अमृत सरोवर स्थल जैसे स्थानों पर भी इस दिन को मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह दिन भारत के संविधान के निर्माण और उसके महत्व को याद करने के लिए मनाया जाता है | संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी और सामाजिक संगठनों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पठन, जन जागरूकता अभियान और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जा सके।

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल…
जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45 क्विंटल की खरीदी

जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की…
भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की राशि

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। निर्धन और भूमिहीन कृषि मज़दूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…