• December 3, 2024

साहू समाज के युवक – युवती सम्मेलन मे शामिल हुए विधायक साहू

साहू समाज के युवक – युवती सम्मेलन मे शामिल हुए विधायक साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

साहू समाज ने रविवार को जिले के टाउन हॉल में युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। साहू समाज की ओर से आयोजित किए गए परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृह मंत्री ताम्र ध्वज साहू,विशिष्ट अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू,प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार साहू शामिल हुए। इस दौरान विधायक दीपेश साहू कहा कि इस तरह के आयोजन से एक ही मंच पर बेटे बेटियों के लिए रिश्ता मिल जाता है.विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन से समय और पैसे दोनों की बचत होती है। दामाद और बहू के चयन में आसानी होती है. एक दूसरे को जानने समझने का भी मौका यहां मिलता है। साहू ने कहा कि साहू समाज का ये परिचय सम्मेलन सालों से चला आ रहा है। समाज को इस तरह की व्यवस्था आगे भी बनाकर चलनी चाहिए। समाज को रुढीवादी और कुरीति वाली पंरपरा से आगे निकलना चाहिए। उन्होंने अंत मे कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को नई दिशा मिलती है। लोगों की मुश्किलें भी कम होती है विधायक दीपेश साहू समाज के परिचय सम्मेलन की तारीफ करते हुए कहा कि ये परंपरा आगे भी चलती रहनी चाहिए।

इस दौरान शकुंतला साहू न.पा.अ.पंचराम साहू जिला सरक्षक, रामकृष्ण साहू पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, गैदाराम साहू जिलाध्यक्ष, गजानंद साहू, धनेशवरी साहू, नारद साहू, छेदिलाल साहू, बेनूराम साहू, अरुण साहू, बिसौहा साहू, डॉ मिलाप राम साहू, गौकरण साहू, शत्रुहन साहू, खेमसिँह साहू, प्रेम लाल साहू रामसागर साहू, दुकलहा साहू, डॉ खोमराम साहू, मोंटी साहू शहर मण्डल अध्यक्ष, हीरालाल साहू, डॉ लाला राम साहू, ओमकार साहू, ईश्वर साहू, बसंत साहू, छोटेलाल साहू, सूर्यकान्त साहू, उमाशंकार साहू, सुशील साहू, प्रेमू साहू, राजा साहू, डॉ शिलेन्द्र साहू, डॉ विनय साहू, राकेश साहू, केशव साहू, पंचू राम साहू उपाध्यक्ष , धर्मेंद्र साहू,लक्ष्मी साहू,रीना साहू,ओमेश्वरी साहू,दीना नाथ साहू एवं समस्त साहू समाज के पदाधिकारीगण समाजिक बंधु मौजूद रहे।

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…