• September 11, 2023

बेमेतरा में बाहरी नहीं लोकल चेहरे को कांग्रेस उम्मीदवार बनाने दबाव बढ़ा, साहू समाज ने मुख्यमंत्री से मिलकर रखी मांग, जिला साहू संघ से प्रस्ताव भी पारित

बेमेतरा में बाहरी नहीं लोकल चेहरे को कांग्रेस उम्मीदवार बनाने दबाव बढ़ा, साहू समाज ने मुख्यमंत्री से मिलकर रखी मांग, जिला साहू संघ से प्रस्ताव भी पारित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर माथापच्ची बढ़ गई है। लोकल चेहरे को टिकट दिए जाने की मांग तेज हो गई है। जिले में 80 हजार से ज्यादा की आबादी साहू समाज से आती है। इस वजह से समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। साहू समाज ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। दो दिन पहले बेमेतरा साहू समाज की बैठक भी हुई। जिसमे समाज के किसी भी व्यक्ति को टिकट दिए जाने हर स्तर पर प्रयास के लिए प्रताव पारित किया किया गया। बता दें कि वर्तमान में बेमेतरा से आशीष छाबड़ा विधायक हैं। उन्हें लेकर स्थानीय वर्सेस बाहरी का मुद्दा गर्माने लगा है। आशीष छाबड़ा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी हैं। पिछले बार भी उनकी सहमति से ही छाबड़ा को टिकट मिल पाई थी। इस बार साहू समाज में बेमेतरा से साहू समाज से टिकट दिए जाने को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया गया है। बता दें कि बिना साहू समाज को साधे किसी भी राजनीतिक पार्टी का चुनाव जीत पाना संभव है। ऐसे में कांग्रेस साहू समाज को नाराज नहीं करना चाहती। बहरहाल टिकट को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है  साहू समाज से 6 लोगों ने दावेदारी पेश की है, जिसमे तीन प्रबल दावेदार हैं। जानिए उन्होंने अपनी टिकट को लेकर क्या कुछ कहा…वे अपनी टिकट को लेकर कितने आश्वस्त हैं।

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…