• September 13, 2023

बेमेतरा पालिका में एलईडी घोटाला, अध्यक्ष और सीएमओ के खिलाफ जांच की मांग

बेमेतरा पालिका में एलईडी घोटाला, अध्यक्ष और सीएमओ के खिलाफ जांच की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा पालिका में एलईडी घोटाला सामने आया है। सारे नियम कायदों को ताक पर रखकर लोकल स्तर पर खरीदी किए जाने की शिकायत जनदर्शन में की गई है। स्थानीय लोगों ने आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

लिखित शिकायत में कहा गया है कि संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर के प्राप्त पत्र क्रमांक / या. प्र.- 5/2021/11351 दिनांक 2302/2002 के अनुसार सभी निकायों को सूची किया गया था कि एलईडी स्ट्रीट सीआईडीसी से ही क्रय किया जाना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने शासन से प्रदत्त शक्तियों का दुरूपयोग करते हुये शासन के नियमों को दरकिनार कर अनाधिकृत संस्थान बरगा टीबी सेंटर बेमेतरा से 50 वाट का 16 नम एलईडी स्ट्रीट लाइट क्रय किया, जिसका बिल क्रमांक 982 दिनांक 03/05/2023 राशि 48000/- ( अड़तालीस हज़ार रुपये) का भुगतान किया गया, तथा उसी माह क्रमशः बिल कमांक 192 एवं 149 आर एस फर्नीचर्स बेमेतरा बिना कोई सामग्री क्रय किए 1.45000/- (अक्षरी एक लाख पैतालीस हजार रूपए) का भुगतान किया गया। जो कि पूर्णत: भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। मामले की शिकायत आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो में भी किए जाने की बात कही गई है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…