• December 11, 2024

जनपद स्तर में हुआ बेस्ट व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय सम्मान समारोह का आयोजन

जनपद स्तर में हुआ बेस्ट व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय सम्मान समारोह का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।

जिले के चारो जनपद पंचायत में हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान का आयोजन 19 नवम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक किया गया। आज मंगलवार को इस अभियान का समापन समारोह तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले के चारो जनपद पंचायत के सभाकक्ष में बेस्ट व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बेस्ट व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राही को सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
जनपद पंचायत साजा अंतर्गत बेस्ट व्यक्तिगत शौचालय में ग्राम पंचायत पेंड्रीकला के हितग्राही रुपलाल साहू, ग्राम पंचायत सेमरिया के उमा वर्मा एवं ग्राम पंचायत तेंदुआ के टेकराम को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेस्ट सामुदायिक शौचालय में ग्राम पंचायत केंवतरा एवं ग्राम पंचायत कुरुद को के सरपंच एवं सचिव को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जनपद अध्यक्ष दिनेश वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा प्रकाश मेश्राम एवं स्वच्छ भारत मिशन के विकासखण्ड समन्वयक एवं संकुल समन्वयक सहित हितग्राही एवं सरपंच/सचिव उपस्थित थे।
जनपद पंचायत बेमेतरा अंतर्गत बेस्ट व्यक्तिगत शौचालय में ग्राम पंचायत बहेरा (का) के हितग्राही कल्याणी बाई, पूर्णिमा बाई एवं लालपुर के लेखापाल को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेस्ट सामुदायिक शौचालय में ग्राम पंचायत बहेरा (का) एवं चंदनू के सरपंच एवं सचिव को जनपद पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर
जनपद पंचायत बेमेतरा अंतर्गत बेस्ट व्यक्तिगत शौचालय में ग्राम पंचायत खुड़मुड़ा के हितग्राही तुलसी देवांगन, ग्राम हतपान के साधना पनिका एवं ग्राम तबलघोर के हितग्राही फूलकुंवर सिन्हा तथा बेस्ट सामुदायिक शौचालय में ग्राम पंचायत ढाबा व ग्राम पंचायत भालेसर के सरपंच को सभाकक्ष में उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
इसी तरह जनपद पंचायत नवागढ़ के सभाकक्ष में ग्राम पंचायत घुरसेना के हितग्राही रम्भा साहू एवं ग्राम कौड़िया के रामकली बंजारे को बेस्ट व्यक्तिगत शौचालय के लिए उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्मान किया गया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265741003,


Related News

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा को मजबूत करना है -गजेंद्र यादव

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कार्य समिति बैठक में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बधाई…
वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना”…
नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने निगम प्रशासन के निकम्मेपन…