• December 12, 2024

खाद्य मंत्री बघेल ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में और बेहतर सुधार के दिए निर्देश

खाद्य मंत्री बघेल ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में और बेहतर सुधार के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने मंगलवार को नवागढ़ विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर धान खरीदी प्रक्रिया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

मंत्री श्री बघेल ने झाल, मुरता, संबलपुर, मारो और गुंजेरा धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से धान की सुगम खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गुंजेरा केंद्र में अनियमितता पाई गई
गुंजेरा केंद्र में स्टॉक और पंजी के बीच अंतर पाए जाने पर श्री बघेल ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

व्यवस्थाओं की सख्त जांच
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नापतौल व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, खाली और भरी बोरियों का वजन खुद चेक किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और धान खरीदी प्रक्रिया में और बेहतर करने के साथ ही कहा पूरी पारदर्शिता बनी रहे।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री टार्जन साहू, श्री अजय साहू, एसडीएम श्री मुकेश गौड़, तहसीलदार श्री विनोद बंजारे सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
मंत्री श्री बघेल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और सरकार की योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचेगा।

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

अवैध खनन पर होगी कार्रवाई, टास्क फोर्स कर रही निगरानी

अवैध खनन पर होगी कार्रवाई, टास्क फोर्स कर रही निगरानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध खनन को लेकर जिला बेमेतरा सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कुछ इस प्रकार से…
बेमेतरा में अब तक हुई कम बारिश, बुवाई बुरी तरह प्रभावित

बेमेतरा में अब तक हुई कम बारिश, बुवाई बुरी तरह प्रभावित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिला में इस वर्ष 23 परसेंट ही बारिश हुई है अभी तक, किसानों…
चेचानमेटा के सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से शिकायत

चेचानमेटा के सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ग्राम पंचायत चेचानमेटा के सरपंच और ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंच…