• December 12, 2024

सभी शिक्षक अपार आईडी एवं यू- डाईस के समस्त प्रोफ़ाइल निर्धारित समय में पूरा कर अपडेट दें

सभी शिक्षक अपार आईडी एवं यू- डाईस के समस्त प्रोफ़ाइल निर्धारित समय में पूरा कर अपडेट दें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

शासकीय / अशासकीय विद्यालय के समस्त प्रचार्य एवं प्रधान पाठकों का विकासखण्ड स्तरीय बैठक शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल साजा में हुई। यह बैठक चार पाली में हुई। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 11:00 बजे 12:00 बजे तक समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के लिए द्वितीय पाली दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक समस्त पूर्व माध्यमिक शाला के लिए तृतीय 1:30 बजे से 2:30 बजे तक तथा चतुर्थ पाली 2:30 बजे से 3:30 बजे तक 22 – 22 संकुल के प्राथमिक शाला के संस्था प्रमुखो के लिए रखा गया।


नरेन्द्र कुमार वर्मा डीएमसी द्वारा सभी शिक्षकों को अपार आई डी एवं यू- डाईस के समस्त प्रोफ़ाइल निर्धारित समय मे पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। उसके पश्चात बीडी बघेल विकासखंड स्त्रोत समन्वयक साजा द्वारा विद्यालय को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाते हुए स्व घोषणा पत्र छात्रवृत्ति पोर्टल अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। यू – डाईस, अपार आई डी एवं तम्बाकू मुक्त विद्यालय स्व घोषणा पत्र अपलोड करने में आ रहे तकनीकी समस्या का समाधान नेहिल वर्मा वरिष्ठ प्रोग्रामर द्वारा दिया गया। ब्लाक स्तरीय बैठक में कमल कपूर बंजारे जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा प्रमुख रूप से शामिल हुए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553 , 626574 1003,


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…