• December 18, 2024

बेमेतरा जिला मोबाइल अकादमी कोर्स में प्रथम, राज्य स्तर पर सम्मानित, मयंक जैन ने ग्रहण किया सम्मान

बेमेतरा जिला मोबाइल अकादमी कोर्स में प्रथम, राज्य स्तर पर सम्मानित, मयंक जैन ने ग्रहण किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित मोबाइल अकादमी कोर्स में बेमेतरा जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए 12 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेमेतरा जिले को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जिला डाटा प्रबंधक मयंक जैन ने जिले की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो ग्रहण किया। जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव की देखरेख में, यह सफलता मितानिन समन्वयक ललिता मेरावी, जिला सहायक डेटा प्रबंधक विजय साहू, विकासखंड डाटा प्रबंधकों और समन्वयकों की टीम के सामूहिक प्रयास से संभव हुई।

मोबाइल अकादमी कोर्स, मितानिनों के कौशल को निखारने और उनके कार्य की गुणवत्ता में सुधार के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कोर्स के माध्यम से मितानिनों को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित 14 ऑडियो पाठ सुनने और 11 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। सफलतापूर्वक 22 अंक अर्जित करने पर मितानिनों को प्रमाण पत्र प्राप्त होता है। यह कोर्स मुफ्त है और मोबाइल फोन पर डॉ. अनीता जी की आवाज़ के माध्यम से आयोजित होता है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे ने बताया कि किलकारी मोबाइल सेवा ने डिजिटल माध्यम से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना सरल बनाया है। गर्भवती महिलाएं अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में पंजीयन कराकर इस निःशुल्क सेवा का लाभ ले सकती हैं। जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव ने शत-प्रतिशत मोबाइल अकादमी कोर्स पूरा करने और जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और मितानिनों को बधाई दी। इस उपलब्धि ने बेमेतरा जिले को स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति के तहत एक नई पहचान दिलाई है।

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…