• September 15, 2023

परपोड़ा में पोला उत्सव, कबड्डी, मटकी दौड़, फुगड़ी जैसी खेल स्पर्धाएं हुईं

परपोड़ा में पोला उत्सव, कबड्डी, मटकी दौड़, फुगड़ी जैसी खेल स्पर्धाएं हुईं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज। बेमेतरा

ग्राम परपोड़ा में पोला उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कई मजेदार खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। राजीव युवा मितान क्लब ने आयोजन में अपना योगदान दिया। बाजार चौक में 12 बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश मंडल ने की। उपाध्यक्ष मोती साहू ,सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र साहू, भानु राघवेंद्र, नरेंद्र ,दौलत, कमलेश लोकेश इनके साथ मुख्य रूप से उपसरपंच डोमन साहू ,  कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, बलदाऊ साहू समाज साहू समाज के उपाध्यक्ष मनोज मंडल , ग्राम पंचायत के पंच एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य गण के साथ पूर्व सरपंच के पुत्र शंकर साहू उपस्थिति थे। महिलाओं, युवतियों के साथ बच्चों के खेल हुए। अंत में बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कबड्डी में नारधी टीम विजेता रही। कुर्सी दौड़ में प्रथम राधिका द्वितीय बिसंतीन, फुगड़ी में प्रथम चंचल द्वितीय गनेसिया रस्सा कशी में ललित, यूनिती ,लोकेश्वरी पुन्नी निषाद विजेता हुए,एवं संकली , और सुई धागा बैलून फुलाने , खो खो जैसे अन्य खेल खेले गए। ईनाम प्रथम को साड़ी 151 रुपए द्वितीय को साड़ी के साथ 101 रुपए दिए सामूहिक खेल में बच्चों को टिफिन और पानी बॉटल दी गई।कार्यक्रम के बीच बीच में पानी की तेज बारिश से कुछ समय के लिए खेल रोके गए फिर पुनः खेल हुए। लोगो में तीजा पोरा तिहार के कार्यक्रम को काफी पसंद किया ।

 

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553,6265741003,


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…