• December 19, 2024

नवागढ़ में राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोक कला महोत्सव का शुभारंभ

नवागढ़ में राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोक कला महोत्सव का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। नवागढ़ ब्लॉक के हाई स्कूल मैदान में आज से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता और गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु असमदास गुरुगोसाई ने बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज ने स्वागत भाषण में बाबा घासीदास के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मंजु लता रात्रे, नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष श्री धनलाल देशलहरा, जिला पंचायत बेमेतरा की सभापति श्रीमती बिंदिया मिरे, एसडीएम श्री प्रकाश गौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। गुरु असमदास गुरुगोसाई ने अपने संबोधन में बाबा गुरु घासीदास के सत्य और एकता के संदेशों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “बाबा ने समाज को छुआछूत और बुराइयों से मुक्त कर एकता और सद्भाव का संदेश दिया। हमें उनके पदचिह्नों पर चलते हुए समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।
महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने पंथी नृत्य और लोक कला प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बनाया। दर्शकों ने उत्साह के साथ इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया। महोत्सव में बच्चों के लिए झूले, मनोरंजन स्टॉल, और खाने-पीने के विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आयोजन खास बना। गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव और पंथी नृत्य प्रतियोगिता 21 दिसंबर तक चलेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

वार्ड क्रमांक 47 रायपुर नाका क्षेत्रवासियों ने महापौर से मुलाकात कर जताया आभार, जनहित मांग को गंभीरता से उठाने पर नागरिकों ने दिया महापौर को धन्यवाद

वार्ड क्रमांक 47 रायपुर नाका क्षेत्रवासियों ने महापौर से मुलाकात कर जताया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।अंडर ब्रिज निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाए जाने पर वार्ड 47…
चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा को मजबूत करना है -गजेंद्र यादव

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कार्य समिति बैठक में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बधाई…
वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना”…