• December 20, 2024

कांग्रेसियों ने दिया धरना, गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, ज्ञापन भी सौंपा

कांग्रेसियों ने दिया धरना, गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, ज्ञापन भी सौंपा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 नगर पंचायत बेरला में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा रोका गया आबादी पट्टा एवं भारी भरकम बिजली बिल की समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं नगर वासियों के साथ आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा आबादी भूमि का पट्टा वितरण किया गया था। जिसमें नगर पंचायत के हितग्राहियों के नाम में त्रुटि रकबा में कमी एवं मूल मलिक के स्थान पर किराएदार के नाम से पट्टा जारी कर दिया था । जिससे कांग्रेस पार्टी के विरोध करने पर तहसीलदार बेरला में जमा करवा लिया है। लेकिन आज 8 साल बीत जाने के बाद भी हितग्राहियों को आबादी पट्टा सुधार कर नहीं दिया गया है ।आज भाजपा सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 18 लाख आवास देने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, लेकिन नगर पंचायत बेरला में स्थिति एकदम विपरीत है आबादी पट्टा नहीं रहने के कारण आवास योजना का लाभ से गरीब वर्ग के एवं पिछड़े पंक्ति के व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिल रहा है ,छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रत्येक घरों में इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाया गया है, इससे प्रत्येक उपभोक्ताओं के यहां बिजली बिल अधिक आ रहा है बिना रीडिंग के बिल आ रहा है,विद्युत कटौती भी किया जा रहा है , यह समस्या बेरला नगर पंचायत में वार्ड 1 से 15 तक बनी हुई है,उनकी मांग हैं कि आबादी पट्टा दिलाया जाए एवं बिजली बिल में सुधार किया जाए तथा आबादी पट्टा नहीं मिलने पर एवं बिजली बिल त्रुटि सुधार नहीं होने पर भविष्य में आंदोलन एवं चक्का जाम किया जाएगा। बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ महिलाएं और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज धरने में उपस्थिति थे।

 

पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बेरला बाजार चौक से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं पर साधा निशाना

 

देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहनकर किया हुआ।

 

बेरला तहसीलदार जयंत पाटले को दिया ज्ञापन

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…