• December 21, 2024

मुख्यमंत्री के नवागढ़ आगमन को लेकर आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री के नवागढ़ आगमन को लेकर आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आईजीपी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोक कला महोत्सव में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नवागढ में प्रस्तावित प्रवास के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियो की बैठक ली । अपना  सूचना तंत्र मजबूत करने व असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने दिये गये निर्देश।कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।मंच, हेलीपैड एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश।समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने दिये गये निर्देश। पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग  ने पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू के साथ बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2024 में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के हाई स्कुल मैदान नवागढ में प्रस्तावित प्रवास के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समस्त पुलिस अधिकारियो की बैठक ली। जिसमें मुख्यमंत्री के बेमेतरा जिले के हाई स्कुल मैदान नवागढ में राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोक कला महोत्सव 2024 में प्रवास को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी के संबंध में व आसूचना तंत्र मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मंच व्यवस्था, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने एवं जारी दिशा-निर्देशो का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, रक्षित निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना नवागढ प्रभारी उप निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…