• December 26, 2024

खाद्य सचिव अंबलगन ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, धान खरीदी सुचारु रूप से करने एवं धान उठाव करने के निर्देश दिए

खाद्य सचिव अंबलगन ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, धान खरीदी सुचारु रूप से करने एवं धान उठाव करने के निर्देश दिए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। सचिव खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री अंबलगन पी.ने आज मंगलवार को ज़िले के धान उपार्जन केन्द्र देवरबीजा, डुंडा, कन्टेली, झाल और अंधीयारखोर, का निरिक्षण किया । उन्होंने धान खरीदी सुचारु रूप से करने एवं धान उठाव करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, जिला खाद्य अधिकारी श्री गणेश कुर्रे जिला प्रबंधक नान, डीएमओ उपेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे । कलेक्टर श्री शर्मा ने अब तक की गयी धान खरीदी व धान उठाव की जानकारी से अवगत कराया ।
उन्होंने धान ख़रीदी की प्रक्रिया का अवलोकन किया और धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं देखा । खाद्य सचिव श्री अंबलगन ने कहा कि सभी उपार्जन केंद्र में किसानों द्वारा रखे गए धान की ढेरी सही हो। गुणवत्तापूर्ण व शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार पर ही खरीदी की जाए।खाद्य सचिव ने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी चेक की।*
*खाद्य सचिव श्री ने कहा कि सभी उपार्जन केंद्र में किसानों द्वारा रखे गए धान की ढेरी सही हो। गुणवत्तापूर्ण व शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार पर ही खरीदी की जाए।
खाद्य सचिव ने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी बारदाने पर स्टेम्पिंग सही ढंग हो । खाद्य और राजस्व विभाग के अधिकारी उपार्जन केंद्रों में जाकर स्टेम्पिंग सही ढंग हो रही चेक करें। उन्होंने कहा कि किसी भी उपार्जन केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपार्जन केन्द्र के लिए बारदाना आबंटन, भंडारण और बारदाने की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…