• December 26, 2024

अटल जयंती पर टेमरी पहुंचे खाद्य मंत्री, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा -अटल जी का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक 

अटल जयंती पर टेमरी पहुंचे खाद्य मंत्री, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा -अटल जी का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बुधवार को भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर नांदघाट के ग्राम टेमरी पहुंचे । उन्होंने अटल चौक में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. वाजपेयी जी केवल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि जीते-जागते राष्ट्रपुरुष थे।
मंत्री श्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा, अटल जी का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसे एक विचार थे। उनका योगदान हमारे देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अतुलनीय है। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, और इसके लिए प्रदेशवासी सदैव उनके आभारी रहेंगे।


पूरे छत्तीसगढ़ में उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों और विकासखंड मुख्यालयों में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्व. वाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर एसडीएम नवागढ़ मुकेश गौड़, सरपंच श्रीमती शारदा साहू सहित जनप्रतिनिधि कमल साहू,लाला यदु, राकेश गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । बघेल ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और विचारधारा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके आदर्श हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने और समाज कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनकी स्मृति सदैव हमारे साथ रहेगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारी,कर्मचारी,जनप्रतिनिधि,नागरिकों को सुशासन की शपथ दिलायी ।
उल्लेखनीय है कि स्व. वाजपेयी जी की स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना को हमेशा याद किया जाएगा । इस महत्वाकांक्षी सड़क विकास योजना के तहत देश के प्रमुख महानगरों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता—को उच्च गुणवत्ता वाले राजमार्गों से जोड़ा गया, जिससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में आर्थिक गतिविधियों और परिवहन में सुधार हुआ।
वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY): ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे का विकास हुआ, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिली। उनके कार्यकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य में बहुत सुधार हुए नई गति मिली ।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…