• December 28, 2024

विधायक दीपेश साहू ने किया बेमेतरा लोलेसारा मेला स्थल का निरीक्षण अधिकारियों क़ो दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विधायक दीपेश साहू ने किया बेमेतरा लोलेसारा मेला स्थल का निरीक्षण अधिकारियों क़ो दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा ।

विधानसभा अंतर्गत ग्राम लोलेसरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंथ श्री हुजूर उग्रनाम साहब स्मृति संत समागम मेला का आयोजन हो रहा है। 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने स्थानीय विधायक दीपेश साहू तथा एडीएम प्रकाश भारद्वाज एसपी रामकृष्ण साहू सहित अधिकारी कर्मचारी ने चार दिवशीय आयोजित होने वाले संत समागम मेला स्थल का निरीक्षण किया। साहू ने सभी आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने मेला के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की मेले में आने वाले लोगों को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि लोलेसरा में होने वाले आयोजन की विशालता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश से ही नहीं, अन्य प्रदेशों से भी काफी तादाद में कबीर पंथ के अनुयायी शामिल होते हैं. इस आयोजन की चर्चा अब दूर दूर तक होने लगी है साहू ने मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि की जानकारी ली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा को निर्देश दिए कि वे अपने सफाई कर्मचारियों को मेला स्थल में तैनात करें।

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा,विजेंद्र वर्मा मेला समिति अध्यक्ष,राजू देवांगन,योगेश वर्मा,युगल देवांगन,संतोष वर्मा,निखिल साहू,राकेश वर्मा,नागेश शांडिल्य,महेश साहू,ओमकार साहू,देवराम साहू,यादवराम साहू,खेलन वर्मा,सुमित वर्मा,विजेंद्र वर्मा पटवारी सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता गण एवं अधिकारी कर्मचारी एवं आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित रहे ll

 

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553,6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…