• December 28, 2024

कलेक्टर ने असामयिक बारिश की सम्भावना को देखते हुए धान के सुरक्षित रखाव व बचाव के सभी ज़रूरी उपाय करने की निर्देश दिए

कलेक्टर ने असामयिक बारिश की सम्भावना को देखते हुए धान के सुरक्षित रखाव व बचाव के सभी ज़रूरी उपाय करने की निर्देश दिए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज शनिवार को शाम को ज़िले के सभी एस.डी.एम.धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों व ज़िला खाद्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को ज़िले में असामयिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए ज़िले के सभी धान उत्पार्जन केंद्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में, सभी ज़रूरी उपाय करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि जिले असामयिक वर्षा (बे-मौसम) बारिश के कारण धान खराब न हो, इसे ढकने के लिए केप कव्हर ,तिरपाल, आदि के पुख़्ता इंतजाम किए जाए।
उन्होंने निर्देशित किया सभी धान खरीदी केन्द्र में खरीदे हुए धान की स्टैकिंग बनाकर केप कव्हर से ढका जाएं। सभी अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों पर निरीक्षण कर मानिटरिंग करें। कलेक्टर श्री शर्मा ने ज़िले के सभी एसडीएम से कहा कि धान उपार्जन केन्द्र प्रभारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करें । बारिश से धान को नुकसान नहीं होना चाहिए। धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज अनिवार्य रूप से बनाएं। सभी धान खरीदी केन्द्रों में केप कव्हर पर्याप्त संख्या में रहें। केन्द्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए, निकासी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले उठाव करने वाले धान खरीदी केन्द्रों की सूची तैयार करें। जिससे उन धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव पहले किया जा सके।

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…