• January 1, 2025

साजा विधायक ईश्वर साहू के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता, लोगों ने किया रक्तदान

साजा विधायक ईश्वर साहू के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता, लोगों ने किया रक्तदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू के जन्मदिन पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और साजा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता गण युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारियों ने विधायक कार्यालय में पहुंचकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाइयां दी । 2025 नव वर्ष के प्रथम दिन में आज सभी जगह उत्साह का माहौल रहा और सभी कार्यकर्ता गण काफी हर्षित और उल्लासित नजर आए ।इस दिन विधायक कार्यालय साजा में रक्तदान शिविर का आयोजन भी हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दी ,खबर लिखे जाने तक 15 लोगों ने स्वयं होकर रक्तदान किया ,इस रक्तदान के कार्यक्रम में कुछ लोगों ने चौथी और पांचवी बार भी रक्तदान किया, उनका कहना था रक्तदान महादान रक्तदान के लिए इस तरह हम लोगों को जागरुक कर रहे हैं। आने वाले समय में रक्तदान को लेकर जागरूकता फैलाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था, पूर्व में भी डॉ रमन सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का आयोजन भी होता रहा है ,इस परिपाटी को आगे बढ़ते हुए आज साजा विधायक ईश्वर साहू के कार्यालय में भी बड़ी संख्या में रक्तदाता रक्तदान करते हुए नजर आए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी ,9425564553 ,626574 1003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…