• January 2, 2025

महिला कोष एवं सक्षम योजना: 14 महिलाओं को 19.80 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई

महिला कोष एवं सक्षम योजना: 14 महिलाओं को 19.80 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना के तहत नए साल के पहले दिन 14 महिलाओं को कुल 19.80 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसमें सक्षम योजना के तहत 10.80 लाख और स्व सहायता समूहों को 9.00 लाख की सहायता दी गई।
सहायता प्राप्त करने वाले स्व सहायता समूह: नव जीवन स्व सहायता समूह, लक्ष्मी स्व सहायता समूह बेरला, रीनू उन्नति बहिनी स्व सहायता समूह खपरी, सत्य कबीर महिला स्व सहायता समूह केशला, संतोषी स्व सहायता समूह दर्रीपारा नवागढ़, लक्ष्मी स्व सहायता समूह पिपरभट्ठा, एवं श्रीमती चमेली यदु मटका, श्रीमती यसोदा यदु, श्रीमती रश्मि यदु, श्रीमती गौरी यदु बिजभाट, श्रीमती अनिता यदु बिजभाट, श्रीमती पुष्पा यदु, श्रीमती रानी देवांगन, श्रीमती जानकी देवांगन को श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एव श्री सी पी शर्मा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा राशि का चेक प्रदान किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस योजना के तहत न केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, बल्कि उन्हें समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आर्थिक सहयोग के माध्यम से महिलाओं को उनके परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाया जा रहा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी ,9425564553 ,626574 1003,


Related News

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…
राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की मांग

राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दोपहर राजीव भवन में पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलात प्रवेश कर…
मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही बनी सहमति, बृजमोहन सुनील के लिए अड़े, पुरेन्दर मिश्रा उपर से लगा रहे जोर

मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। अर्थात…