• January 3, 2025

हमर स्वस्थ लईका अभियान के तहत कुपोषण उन्मूलन का प्रयास, गांव-गांव में कर रहे जागरूक

हमर स्वस्थ लईका अभियान के तहत कुपोषण उन्मूलन का प्रयास, गांव-गांव में कर रहे जागरूक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कुपोषण से निपटने और बच्चों को सुपोषित बनाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “हमर स्वस्थ लईका अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत कुपोषण मुक्त पंचायतों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई गई है। जिला स्तर पर पर्यवेक्षक श्रीमती अंकिता साहू और श्रीमती सीता चंद्रवंशी को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में जिले के सभी पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सरपंचों, पंचों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

ग्राम पंचायतों में कार्यशाला: ग्राम पंचायत भीमपुरी, कुंरा, अडार, वार्ड नं. 4/2, 8 बेमेतरा और समेसर में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में कुपोषण के कारण, बाल विवाह रोकथाम की रणनीति, तथा पोषण के पांच सूत्रों पर चर्चा की गई: जैसे- पोषण के पाँच सुत्र – प्रथम 1000 दिन (2) विटामिन c से भरपूर भोजन ③ आयरन ,कैल्शियम से भरपूर भोजन, (4)व्यक्तिगत साफसफाई एवं आस पास के पर्यावरण की ,साफ् सफाई (5)दस्त होने पर ORS एवं जिंक की दवाई ।

प्रमुख गतिविधियां: शिशुवती महिलाओं से स्तनपान पर चर्चा की गई।
हाथ धुलाई पर चर्चा कर ,हाथ धोने की सही विधि करके दिखाई गई। कार्यकर्ता, मितानित को नियमित रूप से गृह भेट कर व्यवहार परिवर्तन करने को कहा गया।
भोजन में स्थानीय अनाज, मुनगा, बथुआ भाजी, लाल भाजी, पालक भाजी, का प्रयोग नियमित रूप में करने को कहा गया। कुपोषित बच्चों का आंकलन: कार्यक्रम के तहत 7 कुपोषित बच्चों का वजन और लंबाई मापा गया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिशन 100 के तहत पृथक रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए। अंधियारखोर ग्राम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण साहू ने कुपोषित बच्चों के घर जाकर उनके पालकों को पोषण युक्त भोजन के महत्व को समझाया।
उपस्थित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अंकिता साहू, सीता चंद्रवंशी, संबंधित ग्रामों के सरपंच, पंच और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
“हमर स्वस्थ लईका अभियान” के माध्यम से जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने का यह प्रयास सराहनीय है।

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…