• January 3, 2025

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बसोड बने निक्षय मित्र, टीबी मरीजों को वितरित किया फूड बास्केट

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बसोड बने निक्षय मित्र, टीबी मरीजों को वितरित किया फूड बास्केट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बसोड ने निक्षय मित्र बनकर जिले के 5 टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों को फूड बास्केट वितरित की और समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

डॉ. बसोड ने कहा कि टीबी मरीजों को दवा के साथ-साथ उचित पोषण भी आवश्यक है, जिससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि फूड बास्केट में तेल, चना, सोयाबीन बड़ी, दाल, उड़द, और फली जैसे पोषक खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
निक्षय मित्र अभियान के तहत जिले के कई समाजसेवी, अधिकारी और कर्मचारी लगातार मरीजों को नि:शुल्क सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराकर उन्हें शीघ्र स्वस्थ बनाना है।
डॉ. बसोड ने आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, और संस्थाओं से अपील की कि वे आगे आकर निक्षय मित्र बनें और टीबी मरीजों को सहायता प्रदान करें। कोई भी व्यक्ति इस अभियान में शामिल होकर टीबी मरीजों के लिए तेल, चना, दाल, सोयाबीन, और अन्य खाद्य सामग्री दान कर सकता है।

यह योजना टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और क्षय रोग के उन्मूलन में समाज की सामूहिक भूमिका को सुनिश्चित करती है। टीबी उन्मूलन अभियान में जुड़ने और निक्षय मित्र बनने के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें।

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…