• January 8, 2025

समय-सीमा बैठक के बाद कलेक्टर शर्मा ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, 32 आवेदन आए

समय-सीमा बैठक के बाद कलेक्टर शर्मा ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, 32 आवेदन आए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की उपस्थिति मे आज मंगलवार को समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 32 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जनदर्शन में लगभग अधिक से अधिक हितग्राहियों ने अपने अपने पीएम आवास के स्वीकृत और अस्वीकृत की स्थिति की जानकारी हेतु जनदर्शन में पहुंचे थे। इस दौरान तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी। इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से बेमेतरा के गगन साहू ने कवर्धा से रायपुर मार्ग में चलने वाली अनफिट वाहन एवं ओव्हर लोड सवारी के संबंध में आवेदन दिया। तहसील साजा के ग्राम भेंडरवानी निवासी बल्लू सिंह वर्मा ने ग्राम पटेल के पद पर नियुक्त किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील साजा के ग्राम मजगांव निवासी सुखदेव सिन्हा एवं मोहन सिन्हा ने लगानी कृषि भूमि पर अन्य व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर मकान निर्माण पर रोक लगाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम करचुवा से सेमरिया पहुंच मार्ग निर्माण में प्रभावित किसान दीपक कुमार गुप्ता, राजन्द्र वर्मा, योगेश वर्मा, धनेश वर्मा सहित अन्य किसानों ने मुआवजा के लिए आवेदन दिया है। तहसील बेमेतरा के ग्राम छीतापार के ग्रामीणों ने गांव शासकीय भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा के ग्राम जेवरी निवासी मंतराम ने अवैध कब्जा हटाने हेतु आवेदन दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री टेकचंद अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, सहित विभिन्न विभाग के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,


Related News

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव – विधायक ललित चंद्राकर

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव – विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग।  शासकीय प्राथमिक शाला खाड़ा में आयोजित *संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव* में *दुर्ग…
10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण…
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में जिले के किसान…