• January 9, 2025

नवधा रामायण में शामिल होने पहुंचे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू

नवधा रामायण में शामिल होने पहुंचे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नवधा रामायण पाठ सस्वर मानस मंडली का संगीतमय कार्यक्रम ग्राम पंचायत परपोड़ा में रखा गया था,आज समापन के अवसर पर अंतिम दिन बेमेतरा विधायक दीपेश साहू पहुंचे, सांस्कृतिक मानस भवन, ग्राम पंचायत परपोड़ा का किया लोकार्पण, गौड़ खनिज जनपद स्तर मद मूल्य चार लाख की लागत से भवन का निर्माण किया गया ।जिसके मुख्य अतिथि विधायक बेमेतरा दीपेश साहू , अध्यक्षता प्रीतम सिंह चंदेल ,विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रूप घनश्याम सिवारे ,सुनील सिंह राजपूत, और सरपंच संतोषी साहू, उप सरपंच डोमन साहू, सचिव धनीराम जांगड़े, पंच तेजराम साहू , इनके साथ योगेश वर्मा , महेंद्र साहू, संरक्षक रामानंद जोशी, संदीप शर्मा, शंकर साहू, के साथ समस्त गांव के लोग उपास्थित रहे। इस अवसर पर दीपेश साहू विधायक बेमेतरा ने नरेंद्र मोदी की गारंटी की याद दिलाते हुए महतारी वंदन योजना की बात की और उनके सुशासन की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई। उन्होंने आवास योजना ,उज्ज्वला योजना और विकास के लिए छूटे हुए कार्यों को जल्दी करवाने आश्वासन दिया ,सड़क, रोड ,नाली ,भवन और आवास के लिए ग्राम पंचायत के लोगों को आश्वासन दिया कि हर संभव मदद आप लोगों के लिए किया जाएगा। लोक कला मंच के चंद्र भूषण का महतारी कार्यक्रम का भी आनंद लेने के लिए ग्राम वासियों से उन्होंने अनुरोध किया और कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन से लोगों में जागरूकता और भाईचारे का माहौल बनता है। इस तरह के कोई भी आगे आयोजन होंगे उसके लिए हमारे द्वारा सहयोग किया जाएगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, ,6265741003,


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…