• January 12, 2025

होमियोपैथी इलाज की सर्वोत्तम पद्धति, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं, हर बीमारी का इलाज संभव

होमियोपैथी इलाज की सर्वोत्तम पद्धति, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं, हर बीमारी का इलाज संभव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

216 वीं मैटी जयंती समारोह एवं चिकित्सा महासम्मेलन 2025 हरदिहा साहू समाज भवन रत्राबांधा रोड धमतरी मे संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता डॉक्टर काउंट सीजर मैत्री का जन्मोत्सव 216 मैट्रिक जयंती समारोह एवं चिकित्सा महासम्मेलन का छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आयोजन धमतरी में संपन्न हुआ। यह आयोजन छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता के जयंती अवसर पर रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि ओंकार साहू विधायक धमतरी ,अध्यक्षता डॉक्टर नीलेश धावरे अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ई एच डॉक्टर एसोसिएशन , विशिष्ट अतिथि डॉक्टर ए के गजपाल अध्यक्ष ई एच डॉक्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़, समापन समारोह 11 जनवरी शनिवार को प्रातः सुबह 10:30 बजे से 5:30 बजे तक रखा गया।इसके आयोजन छत्तीसगढ़ ई एच डॉक्टर एसोसिएशन शाखा जिला धमतरी छत्तीसगढ़ द्वारा संपन्न कराया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता श्रीमती रूप कुमारी चौधरी सांसद महासमुंद, विशिष्ट अतिथि डॉ विमल चोपड़ा पूर्व विधायक महासमुंद, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सी कुमार अध्यक्ष कानपुर, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर केके पाठक जबलपुर ,डॉ अजय हार्डिया,इंदौर ,डॉक्टर के के देवांगन जमशेदपुर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रतिमा सिंह पुणे, अशोक दुबे रायपुर , बी एल साहू दुर्ग, डी पी जोशी रायपुर ,की गरिमा में उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए डॉक्टर चुरामन साहू ,बेरला भवानी हॉस्पिटल, भी धमतरी पहुंचे। डॉ ओंकार साहू ,विधायक ,विशिष्ट अतिथि में कहा कि यह पद्धति इलाज के लिए सर्वोत्तम है इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है इसके कारण आज इसकी उपयोगिता बढ़ती जा रही है और इस इलाज से लोगों में जागरूकता भी फैल रही है ,जिसका पूरा श्रेय हमारे डॉक्टर को और उनके इलाज पद्धति को जाता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…