• January 15, 2025

नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी को बेमेतरा के 44 केंद्रों में

नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी को बेमेतरा के 44 केंद्रों में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिले के 44 केंद्रों में नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी 2025 को 11:30 बजे से 1:30 बजे तक होने वाली है। परीक्षा की जानकारी अजीत प्रताप सिंह शिक्षक, जवाहर नवोदय विद्यालय ने दी। उन्होंने बताया कि बेमेतरा जिले के जनपद अंतर्गत 44 केंद्रों के विद्यालयों में यह प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। 10652 छात्र छात्राएं इस परीक्षा में पंजीकृत है। परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्र-छात्राएं अपने साथ एक एडमिट कार्ड के अलावा आईडी प्रूफ जरूर लेकर आए। बेमेतरा जिले के ब्लाक में 9 ,साजा ब्लाक में 12, नवागढ़ ब्लाक में 11, और बेरला ब्लाक में 12 केंद्रों में यह परीक्षा ली जाएगी। बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार यह परीक्षा संपन्न कराई जाएगी ,पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा की प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने भी परीक्षा को लेकर कहा कि आवश्यक दिशा निर्देश अनुसार यह परीक्षा ली जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा 2025 में छात्र,छात्राएं अच्छी तरीके से एग्जाम दिलाने के लिए प्रोस्पेक्टस में दिए हुए प्रश्न प्रारूप के अनुसार जानकारी का पालन करें और अपने विषय की तैयारी करें, परीक्षा में बैठने के पूर्व परीक्षा से संबंधित पेन ,पेंसिल , स्केल आदि , के साथ समय पूर्व अपने केंद्रों में उपस्थित हो।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,


Related News

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव – विधायक ललित चंद्राकर

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव – विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग।  शासकीय प्राथमिक शाला खाड़ा में आयोजित *संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव* में *दुर्ग…
10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण…
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में जिले के किसान…