• January 16, 2025

सस्वर मानस गान प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

सस्वर मानस गान प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा :- विधायक दीपेश साहू नगर के कबीर कुटी एवं ग्राम लोलेसरा में गुरुपद सत्संग सेवा समिति द्वारा आयोजित त्रि – दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि हम सभी के आराध्य भगवान श्री राम जी ने जो अपने जीवन काल में एक आदर्श स्थापित किया आज उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। भगवान श्री राम ने न केवल अपने पिता का वचन निभाया, बल्कि मर्यादा का एक उच्चतम शिखर स्थापित किया जो मानव जीवन के लिए आज भी सदा अनुकरणी है। आज भी लोग अपने घरों में बच्चों को भगवान राम की मर्यादा का पाठ पढ़ाते हैं भारतवर्ष की पावन भूमि में भगवान राम लोगों के रोम-रोम में बसे हुए हैं, और ऐसे पावन मानस गान के माध्यम से उनका स्मरण करना न केवल लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है, बल्कि समाज में सद् चरित्र के निर्माण के लिए भी मार्ग प्रशस्त करता है।इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू देवांगन, पंचु साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा, युगल देवांगन, योगेश वर्मा, गोलू कोशले, गौरव साहू , राकेश मोहन शर्मा, लक्की साहू, तुलसी रजक, रवि वर्मा, धनेश वर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच, आयोजक समिति के समस्त सदस्य गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,

 


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…