• January 17, 2025

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मे शामिल हुए विधायक ईश्वर साहू, 70 जोड़ा को नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मे शामिल हुए विधायक ईश्वर साहू, 70 जोड़ा को नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करने पर दी बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

साजा विधायक ईश्वर साहू धमधा अहिवारा जिला दुर्ग मे आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में 70 जोड़ा नव दंपत्तियों को उपहार और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान कर शादी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना धमधा अहिवारा जिला दुर्ग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 70 जोड़ों की पारम्परिक रीति-रिवाज से शादी सम्पन्न कराई गई।
विधायक ईश्वर साहू ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए वरदान है। बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो, इसके लिए शासन द्वारा 35 हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया गया है। योजना के तहत सभी रीती -रिवाजों और परम्परा का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराया जाता है। इस योजना से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के माता-पिता को अपने बेटियों के शादी की चिंता सदैव बनी रहती थी। बेटियों की शादी के लिए कर्ज लेने या संपत्ति बेचने तक की नौबत आ जाती थी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की तत्कालीन सरकार ने इस पीड़ा को समझा और उसे दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनाई, जिसका लाभ आज तक उन गरीब परिवार की बेटियों को मिल रहा है।

इस दौरान राज महंत डोमन लाल कोरशेवाडा विधायक अहिवारा, रविशंकर सिंह,नटवरलाल ताम्रकार, सतीष साहू, अजय परम भक्त, संतोष यदु, लोकेन्द्र भट्ट, रामजी निर्मलकर, लिमन साहू, अमिता बंजारे, अनुज साहू, समारू पटेल उमेश मिश्रा विद्यानंद कुशवाहा राजा शर्मा अरुण बंजारे अनंत आम्रकार इंद्रभान पाटिल शिव शंकर कश्यप विनोद गंधर्व इंद्रजीत दिलीप गुप्ता बलदेव पाल रमन यादव सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता,महिला बाल विकाश के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित आसपास के क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…