• February 8, 2025

प्रथम नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में हुई बैठक

प्रथम नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में हुई बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के अध्यक्षता एवं कलेक्टर रणबीर शर्मा, श्रीमान मोहित सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू की उपस्थिति में 08 मार्च 2025 आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक ली गई। अध्यक्ष द्वारा पुलिस विभाग को न्यायालय से पक्षकारों का प्री-सीटिंग हेतु जारी किये जा रहें नोटिस की तामिली पर विशेष ध्यान दिये जाने एवं राजस्व न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण के निराकृत किये जाने के संबंध में चर्चा किया गया। आगामी नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों के मध्य विवादों का वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए, उक्त नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए चिन्हांकित प्रकरणों में से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के पक्षकारों पर नोटिस की तामिलि एवं उनके साथ सौहाद्रपूर्ण रूप से राजीनामा करने पर चर्चा की गई।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…