• February 10, 2025

श्रम विभाग बेमेतरा ने जारी किया आदेश, मतदान दिवस पर श्रमिकों के लिए सवैतनिक अवकाश और मतदान की सुविधा

श्रम विभाग बेमेतरा ने जारी किया आदेश, मतदान दिवस पर श्रमिकों के लिए सवैतनिक अवकाश और मतदान की सुविधा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। श्रम विभाग बेमेतरा द्वारा जारी आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के मतदान दिवसों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। यह अवकाश 11 फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी 2025 को लागू होगा। ऐसे कारखाने जो सप्ताह के सातों दिन संचालित होते हैं, वहां प्रथम और द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए 2-2 घंटे का अवकाश दिया जाएगा। निरंतर प्रक्रिया वाले कारखानों में श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह आदेश सभी प्रकार के श्रमिकों, चाहे वे दैनिक वेतनभोगी हों या आकस्मिक श्रमिक, के लिए लागू होगा, ताकि वे आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…