• February 14, 2025

पंचायत चुनाव: मतदान और मतगणना दिवस शुष्क दिवस घोषित

पंचायत चुनाव: मतदान और मतगणना दिवस शुष्क दिवस घोषित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम एवं तृतीय चरण के मतदान तिथि के दो दिन पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्रों और सीमावर्ती क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित किया है। कर विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान 17, 20, और 23 फरवरी को निर्धारित हैं। बेमेतरा एवं नवागढ़ ब्लॉक में मतदान 17 फरवरी को होगा, जिसके चलते 15 फरवरी को शाम 3 बजे से लेकर 17 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक संबंधित क्षेत्रों में सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। तृतीय चरण में 23 फरवरी को बेरला एवं साजा ब्लॉक में मतदान होगा, जिसके चलते 21 फरवरी को शाम 3 बजे से 23 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक मदिरा बिक्री पर रोक रहेगी।प्रथम चरण के दौरान बंद रहने वाली मदिरा दुकानें बेमेतरा (कोबीया): देशी मदिरा दुकान बेमेतरा (कोबीया): विदेशी मदिरा दुकान, पिकरीपारा – कम्पोजिट मदिरा दुकान, दाढ़ी: कम्पोजिट मदिरा दुकान, नवागढ़: देशी और विदेशी मदिरा दुकान, मारो – कम्पोजिट मदिरा दुकान, टेमरी – कम्पोजिट मदिरा दुकान, तृतीय चरण में बंद रहने वाली दुकानें, बेरला: देशी और विदेशी मदिरा दुकान, साजा: देशी और विदेशी मदिरा दुकान, थानखम्हरिया: देशी और विदेशी मदिरा दुकान, देवकर, परपोड़ी: कम्पोजिट मदिरा दुकान शामिल है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…