• February 25, 2025

साजा व बेरला निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपे गए

साजा व बेरला निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपे गए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।  जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में साजा व बेरला जनपद क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के 07 विजयी प्रत्याशियों को आज रिटर्निंग अधिकारी जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल ने विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान कि । यह प्रमाण पत्र वितरण समारोह जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ, जहां जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों की औपचारिक घोषणा के साथ प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर अन्य कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचित सदस्यों में प्रमुख नाम जिसमे देवी परमेशवर वर्मा क्षेत्र क्रमांक 08 उमरावनगर, प्रीती गोवेन्द्र पटेल क्षेत्र क्रमांक 09 खैरझिटीकला, अनिल वर्मा क्षेत्र क्रमांक 10 मोहतरा, खुशबु गोविंद वर्मा क्षेत्र क्रमांक 11 सुरूजपुरा, अंजनी  कुमार चंदेल क्षेत्र क्रमांक 12 भाठासोरही, राहुल योगराज टिकरिहा क्षेत्र क्रमांक 13 सुरहोली और कल्पना योगेश तिवारी क्षेत्र क्रमांक 14 बेरलाकला शामिल हैं। ये सभी सदस्य साजा व बेरला के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए हैं और इनका चयन शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी टेकचंद अग्रवाल ने ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों का यह चरण ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सभी निर्वाचित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।
साजा व बेरला के निर्वाचन क्षेत्रों के जिला पंचायतों के सदस्य पर निर्वाचित हुए प्रत्याशियों को इस अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इन निर्वाचित जिला पचायत सदस्य को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में विकास की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके।
इस प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ, साजा व बेरला निर्वाचन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के सभी विजयी प्रत्याशियों ने ग्रामीण विकास और जनहित के लिए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

पंचायत चुनाव 2025 के लिए लगी आदर्श आचार संहिता समाप्त

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 संपन्न हो गया है। इसके अंतर्गत पंचायत आम चुनाव 2025 हेतु जारी आदर्श आचार संहिता को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही प्रभावशून्य घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय 25 फरवरी 2025 को चुनाव कार्यक्रम की समाप्ति और परिणामों की घोषणा के साथ लिया गया। आदर्श आचार संहिता की समाप्ति से प्रशासनिक कार्यों की सामान्य प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकेगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव – विधायक ललित चंद्राकर

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव – विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग।  शासकीय प्राथमिक शाला खाड़ा में आयोजित *संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव* में *दुर्ग…
10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण…
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में जिले के किसान…