• February 25, 2025

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 28 फरवरी शुक्रवार को जिला मेडिकल बोर्ड एवं दिव्यांग बोर्ड का आयोजन

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 28 फरवरी शुक्रवार को जिला मेडिकल बोर्ड एवं दिव्यांग बोर्ड का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा : 25 फरवरी 2025/- जिला चिकित्सालय बेमेतरा में प्रत्येक बुधवार को जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय प्रमाण पत्र बनाया जाता हैं।
उपरोक्त संबंध में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ यशवंत कुमार ध्रुव से प्राप्त जानकारी अनुसार आने वाले बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर शासकीय अवकाश होने कारण यह मेडिकल बोर्ड का आयोजन 27 फरवरी गुरुवार 2025 को आयोजित किया गया था जिसे अपरिहार्य कारण से संशोधित करते हुए आयोजन 28 फरवरी शुक्रवार को किया जाएगा, उक्त दिनांक को लाभार्थी इस सुविधा का लाभ ले सकते है । जिला चिकित्सालय बेमेतरा में जिला मेडिकल बोर्ड एवं एवं दिव्यांग बोर्ड से संबंधित कार्यों के सफल कियान्वयन हेतु विशेषज्ञों डॉक्टर की ड्यूटी भी लगाई गई है जिसमें सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई व जिला चिकित्सालय दुर्ग में पदस्थ डॉ. अनुरंजन टोप्पो अस्थि रोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई एवं डॉ.एम.के. मरकाम पी.जी.एम.ओ. (ई.एन.टी.) जिला अस्पताल दुर्ग ,उक्त विशेषज्ञों की ड्यटी जिला चिकित्सालय बेमेतरा में लगाई गई है ताकि संबंधित मेडिकल बोर्ड एवं दिव्यांग बोर्ड का सफल कियान्वयन किया जा सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…