• February 26, 2025

बेमेतरा जेल के 148 कैदियों ने लगाई आस्था की डुबकी, महाकुंभ प्रयागराज के संगम से लाए गए गंगाजल से किया स्नान

बेमेतरा जेल के 148 कैदियों ने लगाई आस्था की डुबकी, महाकुंभ प्रयागराज के संगम से लाए गए गंगाजल से किया स्नान

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा

छत्तीसगढ़ सरकार ने जेलों में बंद कैदियों के नैतिक उत्थान और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए नई पहल की है। इसके तहत बेमेतरा जेल में कैदियों को प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए गंगाजल से स्नान कराया गया। मंगलवार को महाशिवरात्रि से एक दिन पहले विशेष रूप से मंगवाए गए गंगाजल को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जल टैंक में डाला गया। इसके बाद सभी कैदियों ने जय गंगा मैया के जयघोष के साथ स्नान किया। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी और आत्मिक सुकून झलक रहा था।

बेमेतरा जेल के सहायक जेल अधीक्षक डीसी ध्रुव ने बताया कि कुल 148 कैदियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ गंगाजल से स्नान किया। यह पहल उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशन में की गई। प्रदेश की विभिन्न जेलों में कैदियों के लिए गंगा स्नान की यह विशेष व्यवस्था की गई है। प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए पवित्र जल से स्नान कराकर कैदियों को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता देने की इस पहल की है।

12 साल में होता है महाकुंभ

मान्यता है कि हर 12 वर्ष में चार स्थान प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में महाकुंभ होता है। इनमें प्रयागराज महाकुंभ को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर स्थित है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ का 12वां चक्र पूरा हुआ, जो 144 वर्षों में एक बार आता है। इससे इसकी आध्यात्मिक महत्ता और बढ़ गई है। अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव – विधायक ललित चंद्राकर

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव – विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग।  शासकीय प्राथमिक शाला खाड़ा में आयोजित *संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव* में *दुर्ग…
10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण…
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में जिले के किसान…