• February 26, 2025

बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से , बेमेतरा पहुंचे प्रश्नपत्र, संबंधित थानों में जमा कराया गया

बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से , बेमेतरा पहुंचे प्रश्नपत्र, संबंधित थानों में जमा कराया गया

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा|

 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 1 से 28 मार्च तक बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई है। जिनमें हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा में केंद्राध्यक्षों को किया गया। यह सामग्री सील बंद पेटियों में पुलिस सुरक्षा के बीच बस से संबंधित थानों में जमा करने के लिए रवाना की गई। सभी परीक्षा केंद्रों की सील बंद पेटियां सुरक्षित रूप से थानों में रख दी गई हैं। परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस वर्ष जिले में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हाई स्कूल परीक्षा में 13,955 और हायर सेकंडरी परीक्षा में 8,572 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रों में रोल नंबर लिखने से लेकर अन्य का काम शुरू हो चुका है। परीक्षा को लेकर लगातार माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आदेश भी जारी किया जा रहा है।

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…