• February 28, 2025

हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 1 मार्च से, 22527 परीक्षार्थी 77 केंद्रों में देंगे परीक्षा, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 1 मार्च से, 22527 परीक्षार्थी 77 केंद्रों में देंगे परीक्षा, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल मुख्य परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने जा रही हैं। हायर सेकेंडरी परीक्षा कल 1 मार्च से और हाई स्कूल परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी । हायर सेकेंडरी परीक्षा 28 मार्च तक और हाई स्कूल परीक्षा 24 मार्च तक चलेगी । दोनों परीक्षाएं प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष जिले में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में कुल 22,527 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिसमें 8,572 विद्यार्थी हायर सेकेंडरी और 13,955 विद्यार्थी हाई स्कूल परीक्षा में शामिल होंगे।*

*आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभा कक्ष में परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू और अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी भी मौजूद रहे।*

*कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने निर्देश दिए कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारी सतर्कता बरतें। किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर बने कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने एसडीएम को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर बैठने, बिजली और पानी जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।* उन्होंने कहा कि परीक्षा की नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर और कोडिनेटर प्रोफेसर श्री टी.आर.साहू होंगे ।
*पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता और पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर परीक्षा केंद्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को जनपद पंचायत…
सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस : धीरज बाकलीवाल

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार…
नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को…