• March 2, 2025

फसल को कीट से बचाने किसानों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

फसल को कीट से बचाने किसानों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के अंतर्गत केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा में रबी 2024-25 के तहत दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में 70 प्रगतिशील किसान, किसान उत्पादक संगठन के सदस्य, कीटनाशक व्यापारी, महिला किसान सखी एवं किसान मित्र शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री तोशण कुमार ठाकुर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा एवं डॉ. रीता सिंगारे, वरिष्ठ वैज्ञानिक (कीट विज्ञान) द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM) तकनीकों से अवगत कराया गया और उनके प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई। श्री कन्हैया लाल मीना, वैज्ञानिक सहायक ने किसानों को N.P.S.S. मोबाइल ऐप के प्रयोग एवं उसकी विशेषताओं की जानकारी दी।

28 फरवरी 2025 को श्री नीरज सिंह, उप निदेशक, केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर एवं डॉ. आशीष जायसवाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक (पी.पी) ने कीटनाशकों के सुरक्षित और उचित उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा, डॉ. जितेंद्र कुमार जोशी, वरिष्ठ वैज्ञानिक (वि.वि.वि.) ने प्रशिक्षणार्थियों को कीट प्रबंधन में उपयोग किए जाने वाले कृषि यंत्र एवं उपकरणों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री डोमन सिंह टेकाम, डॉ. लव कुमार, श्री शिव कुमार सिन्हा (कार्यक्रम सहायक, कंप्यूटर), श्री कमलेश कुमार बघेल एवं श्री राजेश कुमार पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को एकीकृत कीट प्रबंधन तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे अपने खेतों में सुरक्षित और प्रभावी कीट नियंत्रण उपायों को लागू कर सकें।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…