• March 7, 2025

सोढ़ में जलसंकट, ग्रामीण हालाकान, शिकायत की नहीं सुनवाई

सोढ़ में जलसंकट, ग्रामीण हालाकान, शिकायत की नहीं सुनवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्राम पंचायत सोढ में गांव के लोग 2 महीने से पानी की समस्या से हो रहे हैं परेशान , पानी का टैंकर दिन में एक बार आता है ,जिससे पूरे गांव के लोगों को पानी पर्याप्त मात्रा में मिलना दुर्भर हो गया है, महिलाओं के साथ उनके बच्चे ,स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी टैंकर से पानी भरना पड़ रहा है । निर्माणाधीन मकान को भी पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर पर निर्भर रहना पड़ रहा है, पानी लाने के लिए उन्हें शुल्क भी देना पड़ता है। गांव के लोगों से बात करने पर यह जानकारी लगी की सोढ और आसपास के गांव में डबल फसल ली जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि सिर्फ एक टाइम पानी मिलता है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन पंचायत में सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले कुछ महीनो पूर्व आसपास के गांव में बोर खनन का काम भी बड़ी तेजी से किया गया है, एक कारण यह भी गांव के लोग बताते हैं कि नदियों से बड़ी मात्रा में रेत निकालना भी पानी के लेवल को तेजी से नीचे कर रहा है। कारण अनेक हो सकते हैं परंतु अभी गर्मी आने के पूर्व ही पानी की आपूर्ति न हो पाना भी अपने आप में बहुत बड़े सवाल को जन्म दे रहा है। सोढ़ की एक महिला जो पानी भर रही थी उनसे हमने चर्चा की, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…