• March 8, 2025

गेहूं की उन्नत किस्म कनिष्का की खेती के लिए किसानों को किया प्रोत्साहित

गेहूं की उन्नत किस्म कनिष्का की खेती के लिए किसानों को किया प्रोत्साहित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निदेशक प्रक्षेत्र डॉ. राजेन्द्र लखपाले के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बेमेतरा में रबी 2024-25 के अंतर्गत गेंहू की उन्नत किस्म ‘कनिष्का’ का प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम 8 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। इसी के निरीक्षण हेतु विश्वविद्यालय द्वारा गठित विशेषज्ञ टीम ने प्रक्षेत्र का भ्रमण किया।
निरीक्षण दल में अखिल भारतीय बीज अनुसंधान परियोजना (क्रॉप) के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर.के. वर्मा, वैज्ञानिक डॉ. ओम नारायण वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्थान की श्रीमती रामेश्वरी नेताम, बीज प्रक्रिया केंद्र, पथर्रा बेमेतरा से श्री संदीप सोनकर, तथा राष्ट्रीय बीज परियोजना, रायपुर से डॉ. नीरज यादव शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान केवीके प्रमुख श्री तोषण कुमार ठाकुर एवं प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ. लव कुमार ने टीम को प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने खेतों का दौरा कर फसल की स्थिति का आकलन किया और संतोषजनक प्रदर्शन की सराहना की। समय पर बुवाई और समुचित देखभाल के कारण गेंहू की फसल उत्कृष्ट स्थिति में पाई गई।गौरतलब है कि गत वर्ष रबी सीजन में इस प्रक्षेत्र में चना फसल का बीज उत्पादन कार्यक्रम संचालित किया गया था, जबकि इस वर्ष गेंहू का प्रजनक बीज उत्पादन किया जा रहा है। इसके साथ ही आधार एवं प्रमाणित बीज उत्पादन कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।*
^•निरीक्षण दल ने केवीके में स्थित बीज प्रसंस्करण केंद्र एवं गोदाम का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि केवीके द्वारा उत्पादित प्रजनक बीज राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्रों की मांग के अनुसार तैयार किया जाता है, जिसमें गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन किया जाता है। निरीक्षण दल ने केवीके की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए बीज उत्पादन कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में जिले के किसान…
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा…
स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो…