• March 14, 2025

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पटेल ने गौठान का किया निरीक्षण, चारे की मिली कमी

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पटेल ने गौठान का किया निरीक्षण, चारे की मिली कमी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्राम कोदवा के गौठान में डेढ़ माह से गाय को बिना चारा-पानी के रखने का आरोप लगाया जा रहा है। गौशाला की, आचार संहिता के दौरान प्रशासन ने व्यवस्था संभाली थी। आरोप है कि उसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया। हालात जस के तस बने हुए हैं। इसकी जानकारी सामने आने के बाद मंगलवार को राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल ने गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां चारे की कमी पाई गई। उन्होंने 24 घंटे के भीतर चारा उपलब्ध कराने कहा। निरीक्षण के दौरान गौ सेवक वर्धमान जैन ने डॉक्टरों की कमी के संबंध में बताया। इस पर साजा गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल ने गौठान का निरीक्षण किया। विशेषर पटेल ने मौजूद डॉक्टरों को निर्देश दिया कि गौ माता के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जल्द ही 102 व 108 एंबुलेंस की तरह 1962 मोबाइल पशु यूनिट 24 घंटे उपलब्ध रहने की जानकारी दी। विशेषर पटेल ने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। लोग दूध, मिठाई और पकवान तो चाहते हैं। लेकिन, गोपालन से बचते हैं।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

महतारी वंदन की 15वीं किस्त – विधायक गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

महतारी वंदन की 15वीं किस्त – विधायक गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई ‘महतारी वंदन…
इंदिरा मार्केट से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध के बाद भी सख्ती से हटवाया कब्जा,कब्जाधारी स्वयं दुकान का सामान निकाल रहे हैं

इंदिरा मार्केट से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध के बाद भी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर भवन अधिकारी गिरीश…
सूचना के बाद स्वयं भी अवैध कब्जा नही हटाने वाले शहर के सभी बड़े छोटे कब्जाधारियों पर चलेगा निगम का बुलडोजर,होगी कड़ी कार्यवाही:-महापौर अलका बाघमार

सूचना के बाद स्वयं भी अवैध कब्जा नही हटाने वाले शहर के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 1 से लेकर 8 जून तक 60…